तेज रफ्तार नया चेचिस ट्रक घर में घुसा, मकान क्षतिग्रस्त. चालक को लगी हल्की चोट

सिमडेगा के कुरडेग-परकला मुख्य पथ पर एक अनियंत्रित चेचिस ट्रक घर में जा घुसा. गनीमत रही कि घर में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने ट्रक जब्त किया.

कुरडेग. कुरडेग-सिमडेगा मुख्य पथ पर परकला के पास शुक्रवार सुबह एक नया चेचिस ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गया. हादसे में घर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, घर में कोई नहीं रहने के कारण बड़ी घटना टल गयी.

गड्ढे में उछलने के बाद हुआ अनियंत्रित

जानकारी के अनुसार, नया चेचिस ट्रक जमशेदपुर से महाराष्ट्र के नागपुर जा रहा था. तेज गति से चलने के दौरान परकला के पास सड़क के गड्ढे में उछलने के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसा. हादसे में चालक को हल्की चोट लगी.

पुलिस ने चेचिस वाहन किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही कुरडेग पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी विनय कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए चेचिस वाहन को जब्त कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीत कुमार जायसवाल

पिछले 16 सालो से प्रभात खबर से जुडा हुं अभी भी कार्य कर रहा हुं

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >