ब्लैक डे पर पुलवामा शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

ब्लैक डे पर पुलवामा शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

सिमडेगा. सेंट जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में शनिवार को ब्लैक डे पर पुलवामा हमले के शहीद जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम एनसीसी, एनएसएस एवं राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आइक्यूएसी के तत्वावधान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2019 में हुए पुलवामा हमले को डाक्यूमेंट्री वीडियो के माध्यम से उस दुखद दिन की घटना को याद किया गया. कार्यक्रम आइक्यूएसी समन्वयक डॉ जयंत कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में एनसीसी एएनओ सहायक प्राध्यापक रोशन गिध, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ निशा रानी धनवार समेत सहायक प्राध्यापक जस्टिन सोरेंग, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक ईशान तिरू तथा सहायक प्राध्यापक अजय कुमार, सागर तिर्की आदि उपस्थित थे. सभी लोगों ने शहीद जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख कर तथा पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी. प्रो अजय ने कहा कि पुलवामा हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था. लेकिन इस घटना ने देशवासियों को एकजुट होने की प्रेरणा भी दी. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह राष्ट्र की अखंडता और सुरक्षा के प्रति सजग रहें और देशहित को सर्वोपरि रखें. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >