अवैध बालू परिवहन मामले में ट्रैक्टर जब्त, दो गिरफ्तार

अवैध बालू परिवहन मामले में ट्रैक्टर जब्त, दो गिरफ्तार

बानो. थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह कुरूचडेगा के समीप गश्ती के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर एडुएल गेस्टेन बागे व थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. इसके बाद इसकी सूचना खनन विभाग को दी गयी. इसके बाद संयुक्त कार्रवाई में बानो थाना में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए ट्रैक्टर चालक और उसके सहकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

गुड़गुड़टोली में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

ठेठईटांगर. थाना क्षेत्र के गुड़गुड़टोली में पुलिस ने अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नवीन कुमार गश्ती के दौरान उक्त मार्ग से गुजर रहे थे, तभी एक ट्रैक्टर में बालू लदा देख कर उसे रोका. जांच के दौरान पाया गया कि बालू अवैध रूप से लोड किया गया था. इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. इस संबंध में अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >