अलग-अलग घटनाओं में तीन घायल

दुर्घटना

सिमडेगा. अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना गोराईरजोर में घटी, जहां कुबाटोली निवासी संदीप केरकेट्टा बाइक से जा रहा था. इस क्रम में गोराइरजोर के निकट अनियंत्रित होकर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसके सिर में गहरी चोट लगी. दूसरी घटना किनकेल रोड में घटी, जहां छत्तीसगढ़ निवासी मनोज कुल्लू बाइक दुर्घटना में घायल हो गया. उसके सिर में चोट लगी है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. तीसरी घटना दतली पुल के पास घटी, जहां लरबा निवासी हरख गोप बाइक से गिर गया, जिससे उसके पैर व कमर में चोट लगी. सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >