जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जलडेगा. बांसजोर प्रखंड कार्यालय के सभागार में भारत की जनगणना 2027 को लेकर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को शुरू हुआ. बीडीओ एमानुएल जयबिरस लकड़ा की उपस्थिति में जनगणना प्रगणकों, शिक्षकों व पर्यवेक्षकों को फील्ड ट्रेनर बलिंद्र सिंह तथा अजीत मड़की द्वारा जनगणना 2027 के बारे जानकारी दी गयी. उन्होंने सेल्फ जनगणनाे ऐप्प के बारे में विस्तार से बताया गया. बताया गया कि जनगणना एक मई से 15 मई के बीच सेल्फ गणना घर व्यक्ति द्वारा स्वयं किया जा सकेगा, जो प्रगणक के मोबाइल पर स्वत: चला जायेगा तथा 16 मई से घर-घर जाकर ऐप्प से के माध्यम से जनगणना किया जायेगा. वहीं मकान सूची बनाने का काम 15 जून तक प्रगणकों द्वारा किया जायेगा. प्रशिक्षण में घर परिवार की डाटा की गोपनीयता बनाये रखने की हिदायत दी गयी. गोपनीयता भंग किये जाने पर सजा के प्रावधानों का भी जिक्र किया गया. बताया गया कि जनगणना कर्मियों को पहचान पत्र भी जारी किया जायेगा.

जनगणना को लेकर कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

कोलेबिरा. भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के क्रम में प्रखंड कार्यालय कोलेबिरा में कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत जनगणना के महत्व व प्रक्रिया की जानकारी के साथ की गयी. मास्टर ट्रेनर्स ने सुपरवाइजर व एनेम्यूरेटर को हाउस लिस्टिंग एंड हाउसिंग सेंसस, एनपीआर अपडेशन तथा एचएलबी क्रिएशन से संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में मोबाइल एप के संचालन, डेटा संग्रहण की विधि, प्रश्नावली भरने के नियम और फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गयी. प्रतिभागियों को मॉक ड्रिल के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वह फील्ड में सटीक और त्रुटिरहित आंकड़े जुटा सके. मौके पर बीडीओ अनूप कच्छप, जनगणना प्रभारी सुदर्शन जोजो, तकनीकी सहायक विश्वजीत सोनी व फील्ड ट्रेनर्स लालधन नायक व श्री एल्विन केरकेट्टा समेत पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित थे. प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया गया कि जनगणना-2027 का कार्य पूरी पारदर्शिता, गंभीरता और समयबद्धता के साथ पूरा करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >