कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत यज्ञ आरंभ

कोलेबिरा प्रखंड के रामजड़ी बस्ती में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत यज्ञ आरंभ हो गया. इस अवसर पर यज्ञ स्थल से कलश यात्रा प्रारंभ हुई

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के रामजड़ी बस्ती में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत यज्ञ आरंभ हो गया. इस अवसर पर यज्ञ स्थल से कलश यात्रा प्रारंभ हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए फुलझर नदी पहुंची. जहां कलश में जल भरा गया. पुरोहित प्रदीप पंडा, जगरनाथ पंडा, प्रमोद पंडा, मनोज दास, मदन पंडा, अवधेश पाढ़ी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी गयी. वहीं यजमान की भूमिका तीरथ सिंह सह धर्मपत्नी यशोदा देवी ने निभायी. श्रद्धालुओं ने फुलझर नदी से पवित्र जल लेकर यज्ञ स्थल तक पहुंचे. इस दौरान पूरे मार्ग में हरि नाम संकीर्तन और हर हर महादेव के जय घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा. काफी संख्या में महिला पुरुष युवक युवतियों और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए. पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भजन कीर्तन से पूरा गांव आध्यात्मिक रंग में रंग गया. मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. अगले दिन सुबह छह बजे नामकरण संस्कार के साथ अखंड हरी कीर्तन आरंभ किया जायेगा. तीसरे दिन पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ यज्ञ का विधिवत समापन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति में श्यामू नायक,लालू सिंह, रामेश्वर सिंह,मंगल सिंह, केसर सिंह,सहदेव नायक, शनिचर पाहन, हुलेश्वर नायक, उदय सिंह, ईदो नायक, रामधन सिंह, दिनेश बड़ाइक, महेश्वर नायक, कष्टु सिंह, तीरथ सिंह, यशोदा देवी, इंद्रा देवी, सरिता देवी, बसंती देवी, पूनम देवी, आशा देवी, रीतू कुमारी, गुड़िया कुमारी, खुशबू कुमारी, सितम कुमारी, दीपिका कुमारी, शोभा कुमारी, सरिता कुमारी, सोनिया कुमारी,रूक्मिणी कुमारी, पार्वती कुमारी, गजेंद्र सिंह,अशोक बड़ाइक, सिकंदर भोक्ता,कृष्णा सिंह, राम-लखन सिंह, नकुल सिंह, महिमा कुमारी, रितिका कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुमन कुमारी, राखी कुमारी,पिंकी कुमारी,पूनम देवी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >