डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, रेफर

डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, रेफर

कुरडेग. थाना क्षेत्र के खिंडा मोड़ के पास तेज रफ्तार नये टाटा डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन सूचना मिलने पर कुरडेग थाना प्रभारी संतोष राय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया और थाना ले आये. घटना में बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे. मौके पर पहुंची एबुलेंस से तीनों घायलों को कुरडेग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक जांच में तीनों के दाहिने पैर में गंभीर फ्रैक्चर पाया गया. घायलों की पहचान बेतमा कराई गुड़ा निवासी सुनील लकड़ा (15 वर्ष), कराई गुड़ा निवासी सखी चिक बड़ाइक (21 वर्ष) तथा बेतमा किनकेल निवासी विजय बैगा (17 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया गया कि तीनों युवक कुरडेग में आयोजित झिरका मुंडा मेला देखकर शाम करीब छह बजे अपने घर लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों को एबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. एएसआइ राकेश कुमार ने घटनास्थल से स्प्लेंडर बाइक को जब्त कर थाना लायी. पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >