युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
कोलेबिरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमटोली पंचायत के टैसेरा गांव में युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी. जानकारी के अनुसार जामटोली कालोटोली निवासी 20 वर्षीय उज्ज्वल लोहरा (पिता- सुरेंद्र लोहरा) ने मरियम सुरीन के घर में तौलिया के सहारे फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया. इधर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.
सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल
बानो. कानारोवां-बानो मुख्य सड़क पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, बाइक चालक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते समाजसेवी सह युवा लोक गायक रूपेश बड़ाइक व विकाल मघईया घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को तुरंत बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. स्वास्थ्य केंद्र में डॉ मनोरंजन कुमार ने घायल का इलाज किया जा रहा है.
आपत्तिजनक पोस्ट मामले में युवक गिरफ्तार, जेल
सिमडेगा. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार एक युवती ने मुफस्सिल थाना में सिल्ली निवासी शुभम गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के क्रम में पुलिस ने सिल्ली क्षेत्र में छापेमारी अभियान चला कर आरोपी शुभम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.