जुलूस में प्रस्तुत झांकियों ने लोगों का मन मोहा

शहर के महाबीर चौक में रामनवमी प्रबंधन समिति महावीर मंडल के तत्वाधान में आयोजित रामनवमी महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार की रात्रि झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सिमडेगा. शहर के महाबीर चौक में रामनवमी प्रबंधन समिति महावीर मंडल के तत्वाधान में आयोजित रामनवमी महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार की रात्रि झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रामनवमी के उपलक्ष्य में हुए झांकी प्रतियोगिता में नारी शक्ति के विभिन्न रूप एक साथ देखने को मिले. विभिन्न अखाड़ा ने प्रतियोगिता में भाग लिया. जिनमें राम जानकी मंदिर बाबा अखाड़ा ने शिव बारात ,बाबा कीनाराम अखाड़ा ने श्री राम सीता का अयोध्या आगमन पर स्वागत, परशुराम अखाड़ा ने आदिशक्ति मां दुर्गा का स्वरूप, राम जाने अखाड़ा ने राम दरबार , नव युवक संघ नीचे बाजार ने भगवान कृष्ण के विराट स्वरूप, महावीर चौक महाबीर मंदिर द्वारा भगवान श्री गणेश का सिंदुरा रूप के दृश्य की शानदार झांकी प्रस्तुत की. झांकी देख कर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गये तथा झांकी काफी सराहना की. सलडेगा टोंगरीटोली द्वारा प्रस्तुत अयोध्या में स्थापित श्री राम की प्रतिमा की झांकी सबसे आकर्षक रही. झांकी ने लोगों का मन मोह लिया. झांकी प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में एसडीपीओ बैजू उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी,थाना प्रभारी विनोद पासवान, अंचल पदाधिकारी इम्तियाज अहमद, समिति के संरक्षक श्यामलाल शर्मा, डीडी सिंह, अमरनाथ बामलीया ,ओमप्रकाश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >