कलीसिया का पहला स्तंभ परिवार और गांव : फादर इग्नासियुस टेटे

सामटोली पारिस में पंच मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. जिसमें पारिस अंतर्गत सभी गांवों के पंचगण शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य पंचों की भूमिका, दायित्व और कलीसिया व गांव के समग्र विकास में उनकी सहभागिता पर विचार-विमर्श करना रहा.

सामटोली पारिस में पंच मिलन समारोह का आयोजन

वरीय संवाददाता

सिमडेगा. सामटोली पारिस में पंच मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. जिसमें पारिस अंतर्गत सभी गांवों के पंचगण शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य पंचों की भूमिका, दायित्व और कलीसिया व गांव के समग्र विकास में उनकी सहभागिता पर विचार-विमर्श करना रहा. समारोह की शुरुआत पवित्र मिस्सा से हुई. जिसका संचालन सामटोली पारिस के पल्ली पुरोहित फादर इग्नासियुस टेटे ने किया. इसके पश्चात आयोजन समिति द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. नवनियुक्त सभापति राजन कुमार बा ने उपस्थित अतिथियों एवं पंचगणों का स्वागत किया. अपने संबोधन में फादर इग्नासियुस टेटे ने कहा कि कलीसिया का पहला स्तंभ परिवार और गांव है. गांव के विकास और कलीसियाई गतिविधियों को सशक्त बनाने में पंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने पंचों से सेवा, एकता और जिम्मेदारी के भाव से कार्य करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम के दौरान पंचों की भूमिका और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा सभी यूनिटों को पंचों के कार्यों की जानकारी दी गयी. इसके अलावा बाइबल क्विज का भी आयोजन किया गया. जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मौके पर श्री इग्नेस, कोर्नेलियुस, सेराफिनुस, विकास महिला संघ की ओर से बुद्धिजीवी क्लारा, कैथरीना, रोजलिन सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे. युवा संघ अध्यक्ष ब्रीसियुस ने युवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और आगामी सप्ताह होने वाली युवा संघ की बैठक में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के अंत में महिला संघ की सभा नेत्री द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया. समारोह की संपूर्ण अगुवाई अमृत बाघवार ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >