दारोगा जी चोरी हो गयी... गीत पर झूमे श्रोता

लचरागढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक नंदकिशोर अग्रवाल, पुलिस निरीक्षक रामानुज कुमार वर्मा, पंडित प्रमोद पंडा, पवन शर्मा, समिति के अध्यक्ष अमित साहू ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत कुमार प्रीतम ने भक्ति वंदना गाकर किया. इसके बाद कुमार सतीश, उर्मिला महतो, सरस्वती बुनकर व लक्ष्मण सिंह आदि कलाकारों ने एक बढ़ कर एक नागपुरी गीत प्रस्तुत कर लोगों का रात भर मनोरंजन किया. कार्यक्रम में डांसर पायल व मुस्कान ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को खूब झुमाया. उर्मिल महतो वह अन्य कलाकारों ने रामायण व महाभारत की झांकी प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी. पायल ने दारोगा जी चोरी हो गयी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में समाजसेवी बिल्लू अग्रवाल, शक्ति संघ के सुरेश द्विवेदी, विनीत पंडा, प्रवीण साहू, प्रवीण साहू, सुदामा महापात्रा, प्रमोद पंडा, आशीष साहू, चीकू पवन शर्मा, एएसआइ जीतेंद्र कुमार, बीडीओ वीरेंद्र किंडो, सीओ अनूप कच्छप, थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह, एसआइ बन बिहारी कुमार, एसआइ टिंकु कुमार वर्मा, एएसआई रामनाथ के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. संचालन रिकी अग्रवाल, प्रेम प्रकाश सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अमित साहू, सचिव मनीष सिंगोदिया, कोषाध्यक्ष रिकी अग्रवाल, संरक्षक नंदकिशोर अग्रवाल, रामवतार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मनोज सेठिया, नरेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास मित्तल, आनंद कोठारी, टोनी अग्रवाल, नीतीश गोयल, अंकित अग्रवाल, गौतम जैन, यश अग्रवाल, रामू अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, प्रभात सेठिया, धनंजय सोनी, विपुल अग्रवाल, किशन अग्रवाल, गोलू अग्रवाल, दीनदयाल बागड़ी, गौरव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, रौनक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, रतन अग्रवाल आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >