पशुपालन विभाग के पदाधिकारी ने गांव पहुंच कर ली जानकारी

पशुपालन विभाग के पदाधिकारी ने गांव पहुंच कर ली जानकारी

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड की कोरोमिया पंचायत के मारारोमा कर्रमुंडा कदमदीह रंगाडीपा में इन दिनों मवेशियों की अज्ञात बीमारी से मौत हो रही है. जबकि कई किसानों के गाय व बैल बीमार पड़े हैं. इसकी जानकारी गांव वालों ने विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को दी. विधायक के निर्देशानुसार ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू व पशुपालन विभाग के पदाधिकारी गांव पहुंचे तथा इस संबंध में जानकारी ली. पशुपालन विभाग के चिकित्सक ने बताया गया कि यह ब्लैक क्वॉटर नामक बीमारी लग रहा है, जिसकी पुष्टि रांची से टीम आकर करेंगी. उन्होंने कहा कि सभी गाय बैल को वैक्सीन लगायी जायेगी. यह बीमारी हवा में भी फैला जाती है. मौके पर प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने कहा कि आप सभी को अपने-अपने जानवरों को अभी बांध कर रखना है. जब तक वैक्सीन नहीं लग जाती है तब तक जानवरों को न छोड़े. विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू ने कहा कि सतर्क रह कर अपने जानवरों को सुरक्षित रखने की जरूरत है. मौके पर सेबेस्टियन टेटे, बसंत सुरीन, सुलेमान टोपनो, डोमिनिक डुंगडुंग, शाहबाज अली, जिंदन टोपनो आदि उपस्थित थे.

तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 12 से

कोलेबिरा. प्रखंड के कनजोगा स्थित शिव मंदिर सह बजरंग बली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 12 जनवरी से होगा. कार्यक्रम के तहत 12 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी. 13 फरवरी को अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा. 14 फरवरी को पूर्णाहुति व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वार्षिकोत्सव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. मंदिर का रंग-रोगन के साथ आकर्षक तरीके से मंदिर को सजाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >