निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों में नेटवर्क सुदृढ़ करें: डीसी

मोबाइल टावर कम्युनिकेशन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मोबाइल टावर कम्युनिकेशन से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. बैठक में मोबाइल नेटवर्क अधिष्ठापन के लिए पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गयी. इस अवसर पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (इडीएम) द्वारा जानकारी दी गयी कि वर्तमान में मोबाइल टावर अधिष्ठापन से संबंधित कोई भी आवेदन पोर्टल पर लंबित नहीं है. इसके बाद उपायुक्त ने नगर परिषद आम निर्वाचन 2026 के आलोक में शहरी क्षेत्र अंतर्गत सभी 37 मतदान केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की स्थिति की समीक्षा की. नगर प्रशासक पदाधिकारी ने अवगत कराया कि वार्ड संख्या एक स्थित मैंनाबेड़ा मतदान केंद्र में नेटवर्क की समस्या बनी हुई है. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मतदान से पूर्व उक्त मतदान केंद्र में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने के स्पष्ट निर्देश दिये. साथ ही जिले के सभी शैडो क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क बहाल करने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जिले में दूरसंचार सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये गये. बैठक में अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेन्द्र, नगर प्रशासक, सिटी मैनेजर, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >