चोरी का एलइडी टीवी बरामद, एक गिरफ्तार

चोरी का एलइडी टीवी बरामद, एक गिरफ्तार

सिमडेगा. सदर थाना में चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का सैमसंग कंपनी का एलईडी टीवी बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. 29 मार्च को सूचना मिली कि मतरामेटा निवासी एक व्यक्ति के घर में चोरी का टीवी छिपाकर रखा गया है. इसके बाद थाना प्रभारी रोहित रजक के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गयी. छापामारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शादीद उर्फ बैहरा (28 वर्ष), पिता शकील अंसारी, निवासी मतरामेटा के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके घर से चोरी का एलईडी टीवी बरामद किया. कांड में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (जेएच 20बी 8726) को भी जब्त किया गया है. इस कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी अमोद कुमार ठाकुर, अरुण कुमार सिंह, चंद्रमोहन होरो सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >