सिमडेगा: बाजारटांड़ और सलडेगा में अड्डेबाजी कर रहे युवक पुलिस की पकड़ में

सिमडेगा पुलिस ने बाजारटांड़ और सलडेगा में सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर रहे पांच युवकों को पकड़ा। परिजनों को सौंपकर दी गई सख्त चेतावनी।

वरीय संवाददाता सिमडेगा: जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सिमडेगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में 14 जुलाई को देर शाम बाजारटांड़ एवं सलडेगा क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अड्डेबाजी किए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर कुल पांच युवकों को पूछताछ के लिए सिमडेगा थाना लाया. थाना में पूछताछ के दौरान उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ लगाकर अड्डेबाजी नहीं करने, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई.

पुलिस ने पांचों युवकों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी. मामले की जानकारी उनके परिजनों को भी दी गई. इसके बाद सभी युवकों से पीआर बॉन्ड भरवाकर आवश्यक समझाइश और परामर्श देने के उपरांत उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक जमावड़ा न लगाएं तथा किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravikant

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >