सिमडेगा की टीम ने जीता कांस्य पदक

सिमडेगा की टीम ने जीता कांस्य पदक

सिमडेगा. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित आठवीं नवभारत ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी सिमडेगा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया. शनिवार को खेले गये तीसरे व चौथे स्थान के मुकाबले में सिमडेगा टीम ने मेजबान हॉकी छत्तीसगढ़ को 2-0 से पराजित किया. टीम की ओर से जमुना कुमारी और सानिया तिर्की ने एक-एक गोल दाग कर जीत सुनिश्चित की. खास बात यह रही कि लीग मैच में सिमडेगा को छत्तीसगढ़ से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन निर्णायक मुकाबले में टीम ने दमदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया. बताया कि प्रतियोगिता में शामिल अन्य टीमें काफी अनुभवी थीं, जबकि सिमडेगा की टीम में ज्यादातर जूनियर और सब-जूनियर खिलाड़ी शामिल थे. जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने भी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सिमडेगा पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया जायेगा. टीम में मनीषा एक्का, सोनाली तिर्की, सुशीला कुजूर, एस्थर होरो, सीता कुमारी, अनीशा कुल्लू, रीना कुल्लू, अनुप्रिया सोरेंग, शिवानी कुमारी, अमृता मिंज, बेरतीला केरकेट्टा, जमुना कुमारी, राजमुनि कुमारी, मनीषा मिंज, अनिमा कंडुलना, पुनीता मांझी, सानिया तिर्की और आरती कुमारी शामिल रहीं. टीम मैनेजर कुनूल भेंगरा और कोच रोहित बेसरा थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >