समाज में प्रेम व शांति का संदेश देते हैं पुरोहित: विधायक

सलगापोस पारिस में दिल्ली महाधर्मप्रांत के उपयाजक रवि सोरेंग का पावन पुरोहिताभिषेक समारोह सम्पन्न हुआ

सलगापोश में डिकन रवि सोरेंग का हुआ पुरोहिताभिषेक

सिमडेगा सलगापोस पारिस में दिल्ली महाधर्मप्रांत के उपयाजक रवि सोरेंग का पावन पुरोहिताभिषेक समारोह सम्पन्न हुआ. पुरोहित अभिषेक समारोह का नेतृत्व दिल्ली आर्च डायोसिस के सहायक बिशप दीपक वालेरियन ताऊरो ने किया. उनके साथ पल्ली पुरोहित फादर यूजीन टोप्पो सहित दर्जनो सहयोगी फादर उपस्थित थे. इस अवसर पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा भी मुख्य रूप से उपस्थित थे. मिस्सा पूजा के बाद विधायक ने बिशप एवं नव अभिषिक्त फादर रवि सोरेंग को बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि फादर रवि सोरेंग का पुरोहिताभिषेक पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. पुरोहितों का जीवन सेवा, त्याग और समर्पण का सजीव उदाहरण होता है.वह समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश फैलाने का कार्य करते हैं. विधायक ने कहा कि पुरोहित का जीवन हमें सिखाता है कि दूसरों के लिए जीना ही सच्ची मानवता है. ऐसे समर्पित व्यक्तित्व समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं. हम सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पुरोहित अभिषेक समारोह समाज में नैतिकता, एकता और सेवा की भावना को मजबूत करने का अवसर है. ऐसे आयोजन हमें आपसी भाईचारे और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि चर्च और समाज मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं.

सेवा, त्याग और समर्पण का जीवन है पुरोहिताई जीवन: बिशप

बिशप दीपक वालेरियन ताऊरो ने अपने प्रेरणादायक संदेश में कहा कि पुरोहित बनना केवल एक पद नहीं बल्कि सेवा, त्याग और समर्पण का जीवन है. फादर रवि सोरेंग अब ईश्वर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के हर वर्ग के लिए करुणा और प्रेम का संदेश देने का दायित्व निभायेंगे. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका जीवन लोगों के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा बने. मौके पर उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, जिला सचिव संजय तिर्की, यूथ प्रतिनिधि समीर कुल्लू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, धर्म बहनें और सैकड़ों की संख्या में मसीही विश्वासी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >