आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बायर-सेलर मीट आयोजित

आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बायर-सेलर मीट आयोजित

सिमडेगा. उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा के सभागार में बायर-सेलर मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में उत्पादित फलों, विशेषकर आम के विपणन और निर्यात को बढ़ावा देना था. इस दौरान बताया गया कि मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत जिले में कुल 10,293 एकड़ भूमि पर आम समेत अन्य फलदार पौधों का रोपण किया गया है. योजना के तहत सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों द्वारा 81 मीट्रिक टन फलों के निर्यात का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जेएसएलपीएस एवं प्रदान एनजीओ के सहयोग से किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से आम का संग्रहण, पैकेजिंग और निर्यात सुनिश्चित किया जायेगा. इस पहल से स्थानीय किसानों को बेहतर बाजार मिलने के साथ उनकी आय में वृद्धि की संभावना जतायी गयी है. कार्यक्रम में झारखंड सहित अन्य राज्यों से आये क्रेताओं ने कहा कि निर्यात के लिए आम की गुणवत्ता उच्च होनी चाहिए और प्रत्येक फल का वजन 200 से 300 ग्राम के बीच होना आवश्यक है, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार, खासकर लंदन की मांग को पूरा किया जा सके. इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास शाखा के पदाधिकारी, राज्य स्तरीय क्रेता, परियोजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रदान एनजीओ के प्रतिनिधि, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, किसान उत्पादक संगठन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी एवं बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़े किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >