बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ प्रिंस चौक स्थित बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन में सोमवार देर शाम शक्ति संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों पर चर्चा करते हुए समिति का पुनर्गठन किया गया. पुनर्गठित समिति में विनीत पंडा को अध्यक्ष, संजय द्विवेदी और अनिल काशी को उपाध्यक्ष, प्रवीण साहू को सचिव, विशाल पंडा को सह सचिव तथा संजू साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं सुरेश द्विवेदी, आशीष साहू, विप्र सुदामा, कुलेश सिंह, बसंत साहू और राजकुमार साहू को संरक्षक बनाया गया. अनुज कुमार साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी.
कार्यकारिणी में 39 सदस्य शामिल
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित पंडा, ललन पंडा, सुमित पंडा, अजीत साहू, सुजित साहू, आशीष साहू, रोहित सिंह, तुलेश्वर सिंह, सुनील मांझी, विक्रम पंडा, विवेक सिंह, उबोध सिंह, अंकित साहू, अंकित साव, पवन साहू, बिट्टु पाणिग्रही, राहुल साहू, सुमित साहू, संजय पंडा, मंटू साहू, कमल साहू, मनीष राय, विरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, अमित सिंह, लखन ठाकुर, चंदन झा, आनंद सिंह, दीपक बीसी, महेश सिंह, अशोक सिंह, परमानंद सिंह, सार्थक पांडेय, उत्तम साहू, प्रशांत पाणिग्रही, पुरुषोत्तम सिंह, मोतीलाल पंडा, आनंद मिश्रा और जयराम सिंह को शामिल किया गया. बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा आकर्षक पूजा पंडाल बनाने और विद्युत साज-सज्जा की विशेष व्यवस्था करने की योजना बनाई गयी.
