SIR : दावे-आपत्तियों की हुई जांच, अधिकारियों ने मांगे जरूरी दस्तावेज

सिमडेगा के गरजा पंचायत में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई हुई. अधिकारियों ने दस्तावेजों का सत्यापन किया.

सिमडेगा. मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को गरजा पंचायत सभागार में मतदाताओं के दावे एवं आपत्तियों पर सुनवाई की गयी. इस दौरान संबंधित मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर बुलाकर उनके दावों का सत्यापन किया गया.

दस्तावेजों की हुई जांच

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सिमडेगा ने मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की और आवश्यक जानकारी ली. अधिकारियों एवं कर्मियों ने दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की. मौके पर प्रखंड के कई अधिकारी एवं कर्मी तथा पंचायत की मुखिया बसंती डुंगडुंग सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

कई चरणों में होगी जांच-पड़ताल

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के तहत अभी कई चरणों में जांच-पड़ताल की जानी है. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि बुलाये जाने पर मांगी गयी आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचकर अपना पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >