सिमडेगा में पोल से बांध कर की कबाड़ी वाले की पिटाई, एक गिरफ्तार

आसिम हेरेंज के छोटे भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं है. वह घर पर अकेला रहता है, जबकि असीम दूसरे जगह पर भाड़ा के घर में रहता है.

सदर प्रखंड की बांगरू पंचायत के खूंटीटोली गांव में रविवार की सुबह एक कबाड़ी वाले अख्तरुल अब्दुल को खूंटीटोली में एक व्यक्ति ने पिटाई कर दी. उक्त मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी मिलते सदर थाना के सब इंस्पेक्टर राज कपूर सेठ व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे. इसके बाद कबाड़ी वाले को छुड़ा कर उसके साथ मारपीट करनेवाले असीम है

रेंज को पुलिस अपने साथ थाना ले गयी. आसिम हेरेंज के छोटे भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं है. वह घर पर अकेला रहता है, जबकि असीम दूसरे जगह पर भाड़ा के घर में रहता है. इस बीच उसके छोटे भाई द्वारा कई कबाड़ी वालों से घर में रखे सामान को बेच चुका है.

इधर, रविवार को एक नये कबाड़ी वाले को बुला कर प्लास्टिक की पुरानी फटी हुई ड्राम को भी बेच रहा था. इस दौरान आसिम हेरेंज वहां पहुंचा और कबाड़ी वाले पर चोरी का आरोप लगाते हुए बिजली पोल में बांध कर पिटाई शुरू कर दी. स्थानीय लोगों की भीड़ जुटे, इस बीच पुलिस कबाड़ी वाले व मारपीट के आरोपी को अपने साथ थाना ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >