फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की हुई समीक्षा

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की हुई समीक्षा

सिमडेगा. फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिला टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कोलेबिरा, सिमडेगा व पाकरटांड़ प्रखंडों में 10 फरवरी से चल रहे कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. 24 फरवरी तक अभियान में 82 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त होने पर संतोष जताया गया. जबकि लक्ष्य से पीछे रह गये क्षेत्रों में विशेष अभियान चला कर शीघ्र लक्ष्य हासिल करने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिमडेगा व कोलेबिरा को दिया गया. लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम की अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया. साथ ही 95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशिष्ट पहचान व समय पर समावेशी प्रयास की जरूरत बताया. बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरज मुन्नी कुमारी, जिला मलेरिया पदाधिकारी, जेएसएसएलपीएस जिला कार्यक्रम प्रबंधक, चिकित्सा पदाधिकारी कोलेबिरा व सिमडेगा, पीरामल प्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे.

50 किसानों के बीच बीज का वितरण

जलडेगा. प्रखंड कार्यालय सभागार में कृषि विभाग द्वारा गरमा खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 50 किसानों के बीच मूंग व सब्जियों के बीजों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार उपस्थित रहे. किसानों को मूंग के साथ भिंडी, कद्दू, खीरा, करेला, बैंगन व मूली के बीज दिये गये, ताकि वे बहुफसली खेती अपना कर आय बढ़ा सकें. बीडीओ ने कहा कि बीज केवल खेती के उपयोग के लिए हैं. इन्हें बेचना प्रतिबंधित है. समय-समय पर निरीक्षण किया जायेगा. मौके पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण प्रसाद, आत्मा एटीएम नितेश लकड़ा समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >