सिमडेगा. आदिवासी लोहरा समाज की बैठक जिला अध्यक्ष वासुदेव तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज की एकता, संगठन और महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों से महिला प्रतिनिधियों के नाम प्रस्तावित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गयी. जिन्हें जिम्मेवारी सौंपी गयी, उसमें बानो से कांती देवी, कोलेबिरा से सुकरमनी कैथा, बोलबा से फुलमनी देवी, ठेठईटांगर से शरिता इन्दवार, विमला देवी,कुरडेग से मोनिका तिर्की, गुलाबी इन्दवार,केरसई से मिनी देवी, दीपा कच्छुवा, सिमडेगा से शितला कुशमा, गीता देवी,पाकरटांड से राजमुनी देवी, द्रौपदी कच्छप शामिल हैं. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि यह पहल समाज के विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.