सिमडेगा. बोलबा स्थित मां वन दुर्गा मंदिर परिसर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य जगरनाथ सिंह की अध्यक्षता में बालसभा कर शिशु भारती का चयन किया गया. इसमें अध्यक्ष रवि बड़ाइक, उपाध्यक्ष पल्लवी कुमारी, सचिव एलियास कालो, सह सचिव रुद्र बड़ाइक, सेनापति साक्षी कुमारी, सह सेनापति राजन सिंह, प्रभात सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष मुनिया कुमारी, वंदना विभाग प्रभारी राहुल सिंह, नरेंद्र सिंह, सुमित्रा कुमारी, रूपा कुमारी, विनायक सिंह, बजरंग सिंह, लता कुमारी, संजना कुमारी, आरती कुमारी, शारीरिक प्रमुख जयदीप सिंह, मनोज सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख संजय बाघवार, उर्मिला कुमारी, स्वच्छता प्रमुख रितेश बड़ाइक, पंकज महतो, खेल प्रमुख रोहित कुमार सिंह, मोनिता कुमारी, खोया पाया प्रभारी रोहित कुमार सिंह, आनंद सिंह, वाचन प्रमुख नवीना कुमारी, भारती कुमारी, जल प्रमुख सलिल बिलुंग, धर्मराज सिंह, चिकित्सा प्रमुख सूरज कुमार सिंह, शिवानी कुमारी, भोजन मंत्र प्रमुख राहुल कुमार, एलिसा बिलुंग, साइकिल स्टैंड प्रमुख मधुबाला कुमारी, सामंती कुमारी, संजना कुमारी, बागवानी प्रमुख प्रियंका कुमारी, राधिका कुमारी, मनीष सिंह, लता कुमारी को बनाया गया. इसके बाद विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराया गया. मौके पर प्रधानाचार्य जगरनाथ सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य बिरसमनी कुमारी, देवकी कुमारी, उर्मिला कुमारी, पद्मिनी कुमारी, जानकी सिंह, शंकर सिंह आदि उपस्थित थे.