रांची को हरा फ्रेंड्स क्लब मनोहरपुर सेमीफाइनल में

वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल टूर्नामेंट

वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल टूर्नामेंट

सिमडेगा.

परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चह रहे अंतरराज्यीय वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को डॉ रामदयाल फुटबॉल क्लब रांची बनाम फ्रेंड्स क्लब मनोहरपुर के बीच मैच खेला गया. फ्रेंड्स क्लब मनोहरपुर की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया. आज के खेल में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी जेरोम टेटे व विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलिवर लकड़ा उपस्थित थे. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की. सोमवार को संत इग्नासियुस गुमला बनाम जय दुर्गा क्लब सुंदरगढ़ के बीच मैच खेला जायेगा. आज के खेल को सफल बनाने में आयोजक राजेश कुमार सिंह, अध्यक्ष अमित डुंगडुंग, सचिव मोनू बड़ाइक, सलाहकार मतियस कुल्लू, उपाध्यक्ष अजीत नवरंगी, कोषाध्यक्ष विकास बेसरा,खेल प्रभारी सुभाष महतो, कंचन कबीर, वारिस रजा, एडवर्ड कमाण्डो, मीडिया प्रभारी राजेश बड़ाइक ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >