छापेमारी कर 50 किलो जावा महुआ नष्ट किया

जलडेगा के टाटी पंचायत में ओड़गा ओपी पुलिस ने छापेमारी कर 50 किलो अवैध जावा महुआ नष्ट किया। पुलिस ने शराब कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है।


जलडेगा. ओड़गा ओपी पुलिस ने टाटी पंचायत के हकेयू, गंझूटोली में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान लगभग 50 किलो महुआ जावा बरामद कर नष्ट कर दिया. पुलिस ने चेतावनी देते हुए दोबारा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गयी. ओपी प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. ग्रामीणों से उन्होंने ने अपील की कि अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे अवैध शराब निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >