मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की दी चेतावनी

सिमडेगा में जल सहिया संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। मानदेय बढ़ाने और स्थायी करने की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी है।

सिमडेगा: परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जलसहिया संघ की बैठक हुई. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचीं जल सहियाओं ने अपनी समस्याओं व लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए सरकार से शीघ्र समाधान करने की मांग की. शहरी क्षेत्रों में कार्यरत जल सहियाओं को नगर निगम के अंतर्गत कार्य उपलब्ध कराने तथा जल जीवन मिशन में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

संघ ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर बिना किसी लिखित आदेश के मुखिया द्वारा जल सहियाओं को मनमाने ढंग से कार्य से हटा दिया जाता है. इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए कहा गया कि जल सहियाओं को स्थायी किया जाये तथा नियोजन नीति के तहत समायोजित किया जाये.

इसके अलावा कार्य निष्पादन के लिए मोबाइल रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठायी गयी. बैठक के अंत में जल सहिया संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गयी, तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे. संघ ने सरकार से जल सहियाओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उनके हित में आवश्यक निर्णय लेने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >