पोक्सो कांड के आरोपी को मिली 10 वर्ष की सजा

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने पोक्सो कांड में आरोपी राजकुमार तिर्की को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कारावास और 35,000 जुर्माना लगाया

सिमडेगा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने पोक्सो कांड में आरोपी राजकुमार तिर्की को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कारावास और 35,000 जुर्माना लगाया. सिमडेगा पुलिस के वैज्ञानिक अनुसंधान और उत्कृष्ट अभियोजन के कारण सभी गवाह समय पर न्यायालय में उपस्थित हुए. अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक निशी कच्छप ने प्रभावी पैरवी की. न्यायालय के इस निर्णय से स्पष्ट संदेश गया कि बाल संरक्षण कानूनों के उल्लंघन पर कठोर दंड दिया जायेगा और न्यायिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में पुलिस व अभियोजन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. छठव्रतियों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ खरना पूजन किया सिमडेगा. आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा के दूसरे दिन सोमवार को छठव्रतियों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ खरना पूजन किया. छठ व्रतियों ने दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को पूरे शुद्धता के साथ प्रसाद बनाया और छठी मईया को प्रसाद के रूप में भोग अर्पित किया. प्रसाद के रूप में गुड़ से बने हुए चावल की खीर के साथ दूध और रोटी बनायी गयी. जिसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया. खरना का प्रसाद लेने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु व्रती के घर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया. 24 मार्च को सायंकालीन एवं 25 मार्च को प्रातः कालीन अर्ध्य भगवान सूर्य को अर्पित कर इस महापर्व का समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >