बालक में पीएम एसएस प्लस टू व बालिका में कोयडेगा विजेता

बालक में पीएम एसएस प्लस टू व बालिका में कोयडेगा विजेता

जलडेगा. एसएस प्लस टू उवि बांसजोर में प्रखंड स्तरीय प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिप सदस्य सह कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सामरोम पॉल तोपनो, बीपीओ निमंती कुल्लू, शिक्षक अरविंद कुल्लू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. जिप सदस्य सामरोम पॉल तोपनो ने सभी को पढ़ाई के साथ खेल में रूचि रखते हुए अनुशासित ढंग से खेल खेलने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में खेल में भी भविष्य व कैरियर बनाया जा सकता है. प्रतियोगिता के बालक वर्ग में श्री पीएम मवि बांसजोर बनाम उत्क्रमित मवि कोयडेगा के बीच फाइनल मैच खेला गया. इसमें श्री पीएम एसएस प्लस टू उवि 2-0 से विजयी रहा. वहीं बालिका वर्ग में उत्क्रमित मवि कोयडेगा बनाम आरसी मवि जामडीह के बीच खेला गया, जिसमें कोयडेगा 2-1 से विजयी रहा. विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. रेफरी की भूमिका फादर अजीत, अजीत देवलन मड़की, शेखर प्रसाद ने निभायी. मौके पर सीआरपी पुष्पा प्रसाद, कोमल डांग, अरविंद कुल्लू, मो अशफाफ अंसारी आदि उपस्थित थे.

जिला स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा 29 जून को

सिमडेगा. बीरू कॉम्प्लेक्स स्थित श्री गुरुकुल कैरियर इंस्टीट्यूट और एए कंप्यूटर गुरुकुल द्वारा प्रतियोगी परीक्षा व कंप्यूटर की नि:शुल्क तैयारी करने के उद्देश्य से 29 जून को जिला स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू है. संस्थान के निदेशक प्रीतम कुमार ने कहा कि परीक्षा में शामिल प्रथम तीन विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. साथ ही परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर प्रतियोगी परीक्षा और कंप्यूटर कोर्स की तैयारी एक साथ नि:शुल्क करायी जायेगी. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित है. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >