झारखंड की इन दो महिलाओं से पीएम मोदी ने की बात, प्रधानमंत्री ने दिया ये संदेश

पीएम मोदी ने दोनों से पूछा कि आपलोग कैसे रानी मिस्त्री बनी. इस पर उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में शौचालय निर्माण कार्य शुरू हुआ था

सिमडेगा: पीएम विश्वकर्मा योजना लागू करने को लेकर रविवार को दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सिमडेगा जिले की दो रानी मिस्त्री शामिल हुईं. इनमें ठेठईटांगर के तारबोगा निवासी कमला देवी व पाकरटांड़ पंचायत की क्रुसकेला भेलवाडीह निवासी प्रफ्फुलित कुजूर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की.

उन्होंने दोनों से पूछा कि आपलोग कैसे रानी मिस्त्री बनी. इस पर रानी मिस्त्रियों ने बताया कि वर्ष 2017 से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था. इस दौरान गांव की महिलाओं को कल्याण गुरुकुल सिमडेगा में मिस्त्री का प्रशिक्षण देकर निर्माण कार्य में लगाया गया. इसमें सैकड़ों महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रानी मिस्त्री बनाया गया.

Also Read: सेंट्रल हॉल में आज शिबू सोरेन, प्रधानमंत्री मोदी समेत इन लोगों का होगा संबोधन, मनमोहन सिंह भी बोलेंगे

आज सिमडेगा में कई महिलाएं रानी मिस्त्री का काम करते हुए दिख जायेंगी. इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि आपलोग बढ़िया से कार्य करें व औरों को भी रानी मिस्त्री बनने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की जा रही है. इससे सभी को उनके कार्य में प्रशिक्षण देते हुए दक्ष किया जायेगा. साथ ही वित्तीय सहायता दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >