प्लास्टिक कचरे से रोजगार की राह, पोगलोया में महिला समूह ने संभाली कचरा प्रबंधन की कमान

कोलेबिरा प्रखंड के पोगलोया में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा शुरू किया गया है. घर-घर जाकर प्लास्टिक कचरे के संग्रहण और प्रसंस्करण से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

कोलेबिरा से रथिंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

कोलेबिरा. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत पोगलोया में स्थापित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के संचालन के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति तथा महिला स्वयं सहायता समूह पोगलोया को प्रशिक्षण दिया गया.

प्रशिक्षण के बाद समूह द्वारा इकाई का ट्रायल भी प्रारंभ कर दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि विभिन्न पंचायतों में घर-घर जाकर प्लास्टिक कचरे के स्रोत पर ही पृथक्करण एवं संग्रहण किया जायेगा. संग्रहित प्लास्टिक कचरे को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र तक लाकर उसका उचित प्रसंस्करण एवं निपटान किया जायेगा.

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन के साथ-साथ स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण तैयार करना है. मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन होने से सिमडेगा जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में मदद मिलेगी.

साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के नये अवसर भी उपलब्ध होंगे. इस अवसर पर कनीय अभियंता,कोलेबिरा,जिला समन्वयक ,ऐडेगा पंचायत की मुखिया जिरेन डांग, जेएसएलपीएस बीपीएम अगापित लुगुन, बेदेन बागे,ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य, जलसहिया आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: युवाओं को मिलेगा मौका, सिमडेगा में स्कूल-कॉलेजों से ‘मेरा युवा भारत’ से जोड़ने का अभियान तेज

ये भी पढ़ें: पलायन रोकने की पहल: तमिलनाडु से लौटे युवाओं को स्थानीय रोजगार से जोड़ने का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >