पूजा के दौरान को सतर्कता बरतें पदाधिकारी : एसपी

अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा का आयोजन

सिमडेगा. एसपी एम अर्शी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एसपी कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा का आयोजन किया गया. बैठक में अगस्त माह में दर्ज कांडों की समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर जोर दिया गया. साथ ही आने वाले त्योहारों को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया. दुर्गा पूजा को देखते हुए प्रभावी गश्ती, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, अड्डेबाजी पर रोक, मादक पदार्थ, मानव व पशु तस्करी पर अंकुश, अवैध शराब और जुआ के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया. खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर सख्ती बरतने और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे ऑपरेशन रेड हंट को तेज करने पर बल दिया गया. यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, सक्रिय अपराधियों व नक्सलियों के सत्यापन तथा कोर्ट से बेहतर तालमेल बना कर वारंट-समन तामिला सुनिश्चित करने की बात कही गयी. निर्माण व विकास कार्यों की सुरक्षा तथा गांव-स्कूलों में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध पर जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में एसपी के साथ वरीय पुलिस पदाधिकारी, एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >