नवनियुक्त शिक्षकों ने ली संघ की सदस्यता

नवनियुक्त शिक्षकों ने ली संघ की सदस्यता

बानो. राजकीय मवि बानो में झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष परमानंद ओहदार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष मनोज कुमार भगत ने संघ की भूमिका, उद्देश्य व शिक्षकों के हित में किये जा रहे कार्यों की जानकारी शिक्षकों को दी. मौके पर नवनियुक्त शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को संघ के समक्ष रखी. जिलाध्यक्ष ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर के सक्षम पदाधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया. विशेष रूप से नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गयी तथा इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक से वार्ता कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान नवनियुक्त शिक्षक अनमोल भेंगरा, सुनीता सुरीन, आनंद मसीह भुइयां, रश्मि बागे, जुग्रेन सुरीन व अजित कुमार महतो ने झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार भगत ने सभी नये सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया. बैठक में जकरियास सुरीन, प्रखंड सचिव बसंत कोंगाड़ी आदि उपस्थित थे.

कुष्ठ जागरूकता अभियान पर की गयी चर्चा

जलडेगा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में 30 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान व नौ मार्च से 23 मार्च तक द्वितीय चक्र कुष्ठ रोगी खोज अभियान पर चर्चा की गयी. बताया गया कि इस दौरान प्रखंड में कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा. पूरे प्रखंड क्षेत्र में अभियान को लेकर रूपरेखा तय की गयी. मौके पर डॉ निशांत बेक, शिक्षा विभाग के बीपीएम, जेएस एलपीएस के बीपीएम, महिला पर्यवेक्षिका, स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम, कुष्ठ सुपरवाइजर समेत अन्य विभागों के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >