नवनियुक्त शिक्षकों ने ली संघ की सदस्यता

नवनियुक्त शिक्षकों ने ली संघ की सदस्यता

सिमडेगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बांसजोर की बैठक राजकीय मवि बांसजोर में प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन होता की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा उपस्थित थे. बैठक में नवनियुक्त सहायक आचार्य समेत जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया. जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए माला पहना कर स्वागत किया. सदस्यता ग्रहण करने वालों में शलीमंती तिर्की, लीना टोपनो, रागिनी कुमारी दास, जितेंद्र बड़ाइक, मुकद्दर नायक, रवि जेवियर कुल्लू और नवीन कुमार यादव शामिल हैं. जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि संघ शिक्षकों के विकट परिस्थितियों में सहयोग करता है. कहा कि संघ हमेशा जिले के सभी शिक्षकों को एक परिवार के रूप में देखता है. इस परिवार के हर सदस्यों के सुख-दुख में शामिल होना संघ का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि किसी शिक्षक को कोई समस्या हो, तो वह मुझसे सीधे संपर्क करें. मौके पर विवेक गोस्वामी, देवेंद्र कुमार, अशफाक अंसारी आदि उपस्थित थे.

आरक्षी संतोष कुमार का निधन, शोक

जलडेगा. पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में पदस्थापित आरक्षी संतोष कुमार भारद्वाज का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. बताया गया कि उन्हें किडनी की समस्या थी. उनके निधन की खबर से जलडेगा पुलिस विभाग में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >