40 टीमों के टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज, नीग्रो एफसी ने जीता पहला मुकाबला

कोलेबिरा के लरबा में आयोजित लाल गंधर्व नाथ शाहदेव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में नीग्रो एफसी ने प्रेम नगर को ट्राई ब्रेकर में 3-2 से मात दी.

कोलेबिरा. प्रखंड के लरबा गांव में लाल गंधर्व नाथ शाहदेव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. 11 से 14 सितंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुरेश लोहरा उपस्थित थे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया.

निर्धारित समय में नहीं हुआ गोल

उद्घाटन मैच प्रेम नगर और नीग्रो एफसी के बीच खेला गया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हो सकीं. इसके बाद मैच का फैसला ट्राई ब्रेकर से किया गया. इसमें नीग्रो एफसी ने प्रेम नगर को 3-2 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया.

मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, सुरेंद्र गोप, मोहन गोप, हीरालाल सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >