स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

मतगणना की तैयारियों का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

सिमडेगा. मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कंचन सिंह और एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सिमडेगा कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम और प्रस्तावित मतगणना केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गयी मतपेटियों की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया. उन्होंने तैनात सुरक्षा कर्मियों को 24 घंटे सतर्क रह कर निगरानी बनाये रखने का निर्देश दिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था और सुरक्षा रजिस्टर के नियमित संधारण पर विशेष ध्यान देने को कहा. इसके अलावा मतगणना केंद्र में टेबल व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग, प्रवेश व निकास मार्ग और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गयी. अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से निष्पक्ष और व्यवस्थित रहें. निरीक्षण के दौरान उपनिर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार, परियोजना निदेशक आइटीडीए सरोज तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रोनियर खलखो और सभी निर्वाची पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की यह पूरी तैयारी मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से संपन्न कराने के लिए की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >