जेल में भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मरियम

डालसा सचिव ने मंडल कारा में भोजन व्यवस्था की जांच की

सिमडेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने गुरुवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था की जांच की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल के बैरकों का जायजा और बंदियों से बातचीत कर भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में सचिव ने रसोईघर पहुंचकर भोजन बनाने की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा. उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, उसके भंडारण की व्यवस्था, रसोईघर की साफ-सफाई और भोजन तैयार करने में बरती जा रही सावधानियों जांच की. इस दौरान उन्होंने स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता का आकलन किया और व्यवस्था पर संतोष जताया. बंदियों से बातचीत के दौरान उन्होंने विशेष रूप से भोजन की मात्रा, समय पर उपलब्धता और गुणवत्ता के बारे में पूछा. बंदियों ने भी अपनी बात रखते हुए भोजन व्यवस्था से जुड़ी जानकारी साझा की. सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही अन्होंने निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बैरकों की स्थिति और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया. बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >