एनसीसी कैडेट्स ने चलाया पौधरोपण व सफाई अभियान

विश्व आर्द्रभूमि दिवस

सिमडेगा. विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा केलाघाघ डैम स्थित आर्द्रभूमि क्षेत्र में पौधरोपण व सफाई अभियान चलाया गया. एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डैम परिसर की साफ-सफाई की और पौधे लगाये. एनसीसी ऑफिसर सत्यजीत कुमार ने कहा कि प्रतिवर्ष दो फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आर्द्रभूमियों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है. उन्होंने बताया कि आर्द्रभूमि जल को स्वच्छ रखने, बाढ़ नियंत्रण तथा विभिन्न जीव-जंतुओं और पक्षियों को आश्रय देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. कहा कि केलाघाघ डैम जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. इसलिए इसका संरक्षण व संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे यहां स्वच्छता बनाये रखें और प्राकृतिक सौंदर्य को नुकसान न पहुंचायें. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संजीव कुमार व अजय मेहता का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

आरक्षी देव कुमार दास हुए सम्मानित

सिमडेगा. अपर समाहर्ता के अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त आरक्षी देव कुमार दास को जनवरी के चतुर्थ सप्ताह के लिए पुलिसमैन ऑफ द वीक के रूप में चयनित कर सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट टर्नआउट, कर्तव्यनिष्ठा एवं सकारात्मक सोच के लिए प्रदान किया गया. एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >