एनसीसी कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ मनायी

एनसीसी कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ मनायी

सिमडेगा. डिस्ट्रिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस सिमडेगा में एनसीसी कैडेट्स द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनायी गयी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्राहम केरकेट्टा ने ध्वजारोहण किया व एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी. एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर सत्यजीत कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश में सात से 10 मई के बीच किया जाना है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी संगठनों ने बर्बरता पूर्वक 26 लोगों को गोलियों से भून दिया था, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना ने छह व सात मई 2025 को दिया था. हमारी सेना ने नौ प्रमुख आतंकी संगठनों के शिविर को ध्वस्त किया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया. आज हम प्रथम वर्षगांठ मना रहे हैं और पहलगाम में मारे गये सभी 26 लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं. साथ ही हमारे शहीदों को भी हम आज के दिन नमन करते हैं और यह प्रेरणा लेने की आवश्यकता है कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है. उन्होंने कहा हम सबको अपने कर्तव्य को ईमानदारी और निष्ठापूर्वक करना चाहिए, ताकि हमारा देश विकसित राष्ट्र बन सके. कार्यक्रम में शिक्षक अजीत कीड़ो, संजीव कुमार, सुषमा शबनम बा, संध्या एक्का, सुमंत कुमार सिंह, कुमार दीपक, विक्रांत खाखा, राहुल कुमार, नितेश होता, अजय मेहता, अमन राज, कुंदन कुमार, मोहम्मद हसन गजाली आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >