रामनवमी महोत्सव के पहले दिन वादन प्रतियोगिता का आयोजन

शहर के महावीर चौक में रामनवमी प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय रामनवमी महोत्सव एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ

सिमडेगा. शहर के महावीर चौक में रामनवमी प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय रामनवमी महोत्सव एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ. उदघाटन उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत से ही विभिन्न अखाड़ों ने अपनी पारंपरिक कला और कौशल का आकर्षक प्रदर्शन किया. पहले दिन वादन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें कई अखाड़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखायी.

शो गेम से लोगों को जागरूक किया जायेगा

ॉमहोत्सव के अंतर्गत 25 मार्च को शो गेम के माध्यम से समाज और देश से जुड़ी समस्याओं पर लोगों को जागरूक किया जायेगा. 26 मार्च को भव्य झांकियां निकाली जायेंगी, जबकि 27 मार्च को हनुमान पताका के साथ विशाल रामनवमी जुलूस पूरे शहर में निकलेगा. कार्यक्रम से पूर्व समिति ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया.मौके पर उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि यह पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने बताया कि सिमडेगा जिला धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यहां भगवान राम के चरण पड़ने की मान्यता है. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने आयोजन समिति से समय का ध्यान रखने और सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >