दुरीलारी गांव में टांगी से मार कर एक की हत्या

अलग-अलग घटना

कोलेबिरा.

थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरचुआ पंचायत के दुरीलारी गांव में 45 वर्षीय याकूब केरकेट्टा की टांगी से मार कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में अज्ञात लोगों ने याकूब केरकेट्टा को अज्ञात लोगों ने टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद परिजनों ने सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया, किंतु रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस हत्या मामले की जांच कर रही है.

फांसी लगा कर की आत्महत्या

जलडेगा

. बांसजोर प्रखंड के कुरकुरा लंगड़ाटोली निवासी प्रकाश डांग (पिता- बाथलोमी डांग) ने मंगलवार की अहले सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार अहले सुबह लोगों ने देखा कि प्रकाश डांग एक पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ है. लोगों ने पेड़ से शव को नीचे उतारा. थाना को सूचना दी गयी. सूचना के बाद बांसजोर ओपी प्रभारी के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >