Bano Football Tournament: रेड टैन एफसी बनी चैंपियन, विधायक सुदीप गुड़िया ने विजेता टीम को दी ट्रॉफी

बानो में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक सुदीप गुड़िया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

बानो (सिमडेगा): बानो SS- 2 मैदान में भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति, बानो के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा शानदार खेल प्रदर्शन के लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. और प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम रेड टैनएफसी एवं उपविजेता टीम अजय ब्रदर्स एफसी को विधायक सुदीप गुड़िया ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया.

खेल से मजबूत होता है अनुशासन और टीम भावना : सुदीप गुड़िया

मौके पर कार्यक्रम में दोनों टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विधायक ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करता है. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है कि उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराया जाए. ऐसे खेल आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

ये भी पढ़ें- Simdega College: ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में दिखा देशभक्ति का उत्साह

खेल गतिविधियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा. उन्होंने सफल आयोजन के लिए भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति, बानो के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की अपील की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >