प्रज्ञा केंद्र संचालकों की हड़ताल को मिशन बदलाव का समर्थन

प्रज्ञा केंद्र संचालकों की हड़ताल को मिशन बदलाव का समर्थन

जलडेगा. झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने 10 सूत्री मांगों को लेकर शुरू किये गये अनिश्चितकालीन डिजिटल हड़ताल आंदोलन को सामाजिक संगठन मिशन बदलाव ने नैतिक समर्थन दिया है. मिशन बदलाव के संस्थापक भूषण भगत ने कहा कि पंचायत सचिवालयों में कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालक ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी व जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसके बावजूद उन्हें लंबे समय से कम मानदेय, संसाधनों की कमी तथा अन्य मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. भूषण भगत ने कहा कि संचालकों की मांगें न्यायोचित व जनहित से जुड़ी हुई हैं. सरकार को उनकी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान निकालना चाहिए, ताकि ग्रामीण जनता को मिलने वाली डिजिटल सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सके. उन्होंने आंदोलनरत प्रज्ञा केंद्र संचालकों की 10 सूत्री मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि मिशन बदलाव उनके लोकतांत्रिक आंदोलन के साथ खड़ा है. कहा कि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो ग्रामीण क्षेत्रों की डिजिटल सेवाएं प्रभावित होंगी व इसका सीधा असर आमलोगों पर पड़ेगा.

मुखिया ने कैंसर पीड़ित को दी खाद्य सामग्री

बानो. मुखिया सोमारी कैथवार ने कैंसर से पीड़ित अनीता देवी के घर पहुंच कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने अनीता देवी को एक पैकेट चावल, दाल समेत अन्य घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री प्रदान कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया. मुखिया सोमारी कैथवार ने कहा कि अनीता देवी के उपचार समेत अन्य जरूरतों के लिए वह अपने स्तर से हरसंभव सहयोग करने का प्रयास करेंगी. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पंचायत उनकी सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. गौरतलब है कि अनीता देवी के इलाज के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को आवेदन सौंप कर सहयोग की अपील की. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि अनीता देवी का इलाज हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >