बानो. बानो से लापता दो बच्चों को रेलवे पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन से बरामद कर रांची सीडब्लयूसी को सौँप दिया. जहां से सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारियों ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार बानो निवासी 12 वर्षीय रेहान अंसारी व दस वर्षीय अरशद अंसारी शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकल थे. जब दोनों बच्चे चार बजे तक घर वापस नहीं आये, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू करते हुए मामले की जानकारी बानो पुलिस को दी. बानो पुलिस ने बच्चों की तस्वीर के साथ खोजबीन शुरू किया तथा रेलवे पुलिस से मदद ली. इसके बाद देर रात रांची स्टेशन में रेलवे पुलिस ने दोनो बच्चों को बरामद कर लिया. भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष से मिले किसान मोर्चा के नेता सिमडेगा. राज्य सभा सांसद प्रो आदित्य प्रसाद साहू को झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी मंगल सिंह भोगता ने अपने समर्थकों के साथ रांची स्थित पार्टी कार्यालय में उनसे मुलाकात की. इस दौरान उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी. मंगल सिंह भोगता ने कहा कि आदित्य प्रसाद साहू के नेतृत्व में संगठन को एक नयी दिशा मिलेगी. नये कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति से राज्य भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश व उत्साह का संचार हुआ है. मंगल सिंह भोगता के साथ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय के मंत्री सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
