स्कूल की दोस्ती, शादी का झांसा और फिर... नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार

जलडेगा में नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ.

जलडेगा. नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में जलडेगा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने 11 सितंबर को जलडेगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी.

शिकायत के अनुसार, आरोपी सिमडेगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोप है कि उसने जलडेगा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन दिया और अपने घर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन नाबालिग को वापस घर ले आये.

स्कूल में साथ पढ़ता था आरोपी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका पूर्व परिचित और स्कूल का दोस्त है. शिकायत के आधार पर जलडेगा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.

प्राथमिकी के बाद त्वरित कार्रवाई

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >