29 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव मनाने का लिया निर्णय

राम-जानकी मंदिर परिसर में ब्राह्मण सभा की बैठक

सिमडेगा. शहर के राम-जानकी मंदिर परिसर में ब्राह्मण सभा की बैठक अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 29 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम का आयोजन आनंद भवन में किया जायेगा. मौके पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी, जिसकी जिम्मेवारी सदस्यों को दी गयी. राम-जानकी मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकाल कर महावीर चौक, झूलन सिंह चौक होते हुए नीचे बाजार पेट्रोल पंप तक जायेगी. आनंद भवन में शोभायात्रा का समापन होगा. बैठक में शंकर शर्मा, वासुदेव गौतम, सुरेश शर्मा, श्याम लाल शर्मा, रामचंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, बजरंग शर्मा, कालू राम शर्मा, संजय शर्मा, शिव शर्मा, राजेश शर्मा, गोपाल शर्मा, संजय शर्मा, विक्की नागवान, सुभाष शर्मा, वसंत शर्मा, रोहित शर्मा,आशीष शर्मा, प्रकाश शर्मा, सचिन शर्मा, राजेश शर्मा, सोनू शर्मा, हरि गौतम आदि उपस्थित थे.

जलमीनार खराब होने से पेयजल संकट

ठेठईटांगर. प्रखंड के अंवराबहार सल्याटोली में स्थापित जलमीनार वज्रपात के चपेट में आकर खराब हो गया है. इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को अचानक आंधी पानी व वज्रपात से जलमीनार की मशीन जल गयी. इसके बाद जलापूर्ति बंद हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार के खराब होने से पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. उक्त लोग डांड़ी का गंदा पानी पीने को विवश हैं. ग्रामीणों ने पेयजल स्वच्छता विभाग व प्रखंड प्रशासन से जल्द जलमीनार को दुरुस्त कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >