विद्युत सब स्टेशन में नकाबपोश अपराधियों ने की लूटपाट

ठेठईटांगर के विद्युत सब स्टेशन में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बनाकर नकदी और कीमती सामान लूटा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जोराम रानी बांध स्थित विद्युत सब स्टेशन में शुक्रवार रात में नाकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर विद्युत कर्मियों से लूटपाट की. लूटेरों ने रूपए सहित वहां रखे पावर ट्रांसफार्मर से किमती सामान भी लेकर फरार हो गये. विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत विद्युत कर्मियों ने बताया कि रात्रि लगभग 11 बजे 5-6 की संख्या में नाकाबपोश अपराधी चारदीवारी फांद कर सब स्टेशन परिसर में घुस गए.

इस दौरान नाइट ड्यूटी में तैनात विद्युत कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना कर मोबाइल व तीन हजार रुपए लूट लिए. साथ ही परिसर में रखे एक ट्रांसफार्मर का किमती लीड कोयल निकाल कर फरार हो गये.

हालांकि बाद में मोबाइल फोन वहीं पर फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ठेठईटांगर थाना पुलिस, बिजली विभाग के एसडीओ अरुण तिग्गा, प्रमुख विपिन पंकज मिंज वहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इस घटना से विद्युत कर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं लोगों का कहना है कि विद्युत सबस्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए. सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा में बन रहे सब स्टेशन से भी ट्रांसफार्मर के किमती सामान भी चोरी हो चुकी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >