बानाबीरा की पहचान दुनिया तक पहुंचाने वाले फादर इग्नासियुस, 22वीं पुण्यतिथि पर उमड़े हजारों श्रद्धालु

सिमडेगा के बानाबीरा पल्ली में शहीद फादर इग्नासीयूस बाड़ा की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई. बिशप और विधायक ने उनके बलिदान और मानव सेवा के कार्यों को याद किया.

सिमडेगा. बानाबीरा पल्ली परिसर में शनिवार को शहीद फादर इग्नासियुस बाड़ा की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित समारोही ख्रीस्तयाग में हजारीबाग धर्मप्रांत के बिशप आनंद जोजो मुख्य अनुष्ठाता के रूप में शामिल हुए. उनका सहयोग सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप भिनसेंट बरवा और गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुश पिंगल एक्का ने किया. वहीं झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों धर्मगुरुओं ने भी धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की. कार्यक्रम के दौरान शहीद फादर इग्नासियुस बाड़ा के जीवन, सेवा और बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना की गयी.

श्रद्धालुओं ने उनके कब्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वहीं सभी जनप्रतिनिधियों के लिए भी विशेष प्रार्थना की गयी. मौके पर हजारीबाग धर्मप्रांत के बिशप आनंद जोजो ने शहीद फादर इग्नासियुस बाड़ा के जीवन एवं मानव सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया. उन्होंने कहा कि फादर इग्नासियुस ने अपना जीवन लोगों की सेवा और विश्वास के लिए समर्पित किया. उनके त्याग और बलिदान से समाज को सेवा, प्रेम और एकता की प्रेरणा मिलती है.मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा, अजित लकड़ा, सिलबेस्तर बाघवार, सेराफिनुश कुल्लू, उर्मिल्ला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर, मुखिया अनिल उरांव, विवेक एक्का सहित हजारों की संख्या में मसीही धर्मावलंबी उपस्थित थे.

मसीही समुदाय के लिए फादर इग्नासियुस ने अपने प्राण त्यागे : मौके पर सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा ने कहा कि शहीद फादर इग्नासियुस बाड़ा एक सच्चे मसीही थे. जिन्होंने मानव सेवा व समूची मसीही समुदाय के लिए न सिर्फ घर द्वार छोड़ा, बल्कि अपने प्राण तक दे दी. समाज में शिक्षा की भारी कमी है. इसलिए सच्चा चरित्र का निर्माण नहीं हो पा रहा है. ऊंच-नीच कहकर हमें बांटा जा रहा है.कहा कि बानाबीरा आज के दिन में कोई अनजान गांव नहीं है. इसकी ख्याति पूरे विश्व में है. जिसका श्रेय हमारे शहीद फादर को जाता है।

शहीद फादर के त्याग को किया याद

शहीद फादर इग्नासियुस बाड़ा की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोही ख्रीस्तयाग में सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप भिनसेंट बरवा ने भी सहभागिता की. उन्होंने शहीद फादर के जीवन, सेवा और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धालुओं को मानव सेवा और प्रेम का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि फादर इग्नासियुस बाड़ा ने कठिन परिस्थितियों में भी लोगों के बीच रहकर सेवा का कार्य किया और अपने जीवन का बलिदान दिया. उनका जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

सेवा और एकता का दिया संदेश

गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुश पिंगल एक्का भी शामिल हुए. उन्होंने समारोही ख्रीस्तयाग में भाग लेते हुए शहीद फादर के त्याग और मानव सेवा को याद किया. उन्होंने कहा कि फादर इग्नासियुस बाड़ा का जीवन समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा और प्रेम के लिए समर्पित रहा. उनका बलिदान लोगों को एकजुट होकर समाज और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने श्रद्धालुओं से आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाये रखने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >