कई बुजुर्ग व अस्वस्थ मतदाता रहे मतदान से वंचित

कई बुजुर्ग व अस्वस्थ मतदाता रहे मतदान से वंचित

सिमडेगा. नगर परिषद चुनाव में इस बार कई बुजुर्ग व अस्वस्थ मतदाता मतदान से वंचित रह गये. जानकारी के अनुसार ऐसे मतदाता जो गंभीर रूप से बीमार हैं या शारीरिक रूप से चल-फिर पाने में असमर्थ हैं, वे मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकें. स्थानीय लोगों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान (पोस्टल बैलेट) या विशेष सुविधा उपलब्ध करायी जाती रही है. मतदान दल घर पहुंच कर उनका वोट सुनिश्चित करते थे. लेकिन इस बार नगर निकाय चुनाव में ऐसी किसी विशेष व्यवस्था की जानकारी न तो सार्वजनिक रूप से दी गयी और न ही जमीनी स्तर पर लागू होती दिखी. परिणामस्वरूप कई बुजुर्ग एवं अस्वस्थ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके. कई परिवारों ने बताया कि उनके घर के बुजुर्ग सदस्य मतदान करना चाहते थे. परंतु स्वास्थ्य कारणों से बूथ तक जाना संभव नहीं था. वाहन की सुविधा पर्याप्त नहीं थी. इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि भविष्य में नगर निकाय चुनावों में भी विधानसभा चुनाव की तर्ज पर घर से मतदान की सुविधा या विशेष सहायता व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि कोई भी मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >