राजकीय मध्य विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

बांसजोर स्थित पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्ष शिवशंकर प्रधान की अध्यक्षता में हुई.

जलडेगा. बांसजोर स्थित पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्ष शिवशंकर प्रधान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रधानाध्यापक शिव शंकर प्रधान ने बताया कि अप्रैल में नया नमाकंन शुरू किया जायेगा. 15 अप्रैल से रूआर कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर सभी अनामांकित बच्चों का नामांकन कराया जायेगा. इस दौरान अभिभावकों ने भी कई सुझाव दिये. बैठक के बाद बच्चों के बीच परीक्षाफल का वितरण किया गया. साथ ही टॉपर बच्चों को पुरस्कृत किया गया. नामांकन एक अप्रैल से बानो. बानो स्थित संत थॉमस स्कूल में नये सत्र में नामांकन एक अप्रैल से आरंभ होगा. जानकारी देते हुए विधालय के प्रधानाध्यापक फ्रांसिस टेटे ने बताया कि वर्ग नर्सरी से प्रस्तावित विद्यालय में नामांकन दो से बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित प्रस्तावित उच्च विद्यालय में नये सत्र में नामांकन दो अप्रैल से आरंभ होगा. जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापिका कल्याणी बारला ने बताया कि वर्ग छह से वर्ग नौ तक नामांकन लिया जायेगा. इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के संग कार्यालय अवधि में विधालय आकर नामांकन करा सकते हैं.वर्ग नौ तक नामांकन लिया जायेगा. इच्छुक छात्र-छात्राएं कार्यालय अवधि में विधालय आकर नामांकन ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >